SPARSH password भूल गए: OTP से reset करें
अपना SPARSH (रक्षा पेंशन का सरकारी portal) user ID और registered mobile/email पास रखें। केवल sparsh.defencepension.gov.in खोलें। OTP और one-time/default password registered contact पर आता है।
ये pensioner द्वारा दिए गए असली portal screenshots हैं। User ID और account-holder का नाम हमेशा के लिए ढक दिया गया है; कोई OTP या password नहीं दिखाया गया।

1 User ID डालकर Send OTP दबाएँ
Login window में Forgot Password चुनें, अपना SPARSH user ID भरें और Send OTP दबाएँ।

2 OTP भरकर Proceed करें
Registered mobile/email पर आया OTP भरें और Proceed दबाएँ। पहला message न आए तभी Resend OTP इस्तेमाल करें।

3 Acknowledgement पढ़ें
Portal बताएगा कि default/one-time password registered mobile/email पर फिर भेजा गया है। OK दबाकर login पर लौटें।

4 Login करके 2FA पूरा करें
One-time/default password से login करें। फिर आया नया two-factor OTP भरकर screen पर बताए 10 मिनट के भीतर submit करें।

5 नया password बनाएँ
Current Password में one-time/default password डालें। New Password और Confirm Password में वही नया password लिखें। Screen के नियम मानें: 8–12 characters, lower-case, upper-case, number और allowed special character; शुरुआत या अंत में space नहीं।

6 “New Password is used before” आए तो
यह password पहले इस्तेमाल हो चुका है। Screen के सारे नियम मानने वाला बिल्कुल नया password चुनें, confirm करें और दोबारा submit करें।
OTP या password न आए तो
- कुछ मिनट रुकें, SMS और email spam देखें, फिर एक बार Resend करें।
- वही mobile/email देखें जो SPARSH में registered है।
- उस contact का access नहीं है तो official SPARSH पर Update Mobile या Contact & Support खोलें, या listed SPARSH Service Centre जाएँ।
सुरक्षा चेतावनी
OTP, one-time password या नया password किसी को न बताएँ—SPARSH बताने वाले व्यक्ति को भी नहीं। User ID या नाम वाला screenshot न भेजें। Sainik Desk account reset नहीं कर सकता; काम official portal पर ही होगा।
और पढ़ें: Pension slip download · PPO download · जीवन प्रमाण guide